आपूर्ति अधिकारी, जिला अमला, प्रशासन की संयुक्त टीम ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों पर दी दबिश, बिना लाइसेंस के मिली अवैध गैस टंकिया।
धामनोद@टीम भारतीय न्यूज़
धार जिले के धामनोद नगर में, हाईवे स्थित होटलो,ढाबों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग किया जा रहा था जिसकी शिकायत प्रशासन , जिले के अमले और आपूर्ति अधिकारी को मिलते ही होटल,रेस्टोरेंट पर दबिश दी गई। जहां चेकिंग करने पर घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग किया जा रहा था जिसमें मथुरा रेस्टोरेंट, गोपाल रेस्टोरेंट, नीलकंठ भोजनालय, नटराज स्वीट्स, हरियाणा जलेबी, महालक्ष्मी आइसक्रीम,चमन ढाबा, जय जल देव ढाबा , चहल पहला ढाबा, मनी कृपा होटल भोजनालय से कुल 52 टंकिया संयुक्त टीम द्वारा जप्त की गई। वही आगे कार्रवाई जारी है।
क्या कहना है इनका..
घरेलू गैस टंकी प्रतिष्ठानों द्वारा , होटलो द्वारा ,घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग करने की शिकायत प्रशासन को जिले के अमले को प्राप्त हो रही थी। जिसके तारतम्य में हमारे द्वारा धामनोद शहर के हाईवे स्थित प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही की गई है। जहां से हमें मथुरा होटल, गोपाल होटल ,नटराज स्वीट्स, अग्रवाल होटल अन्य धामनोद शहर स्थित प्रतिष्ठानों से कुल 52 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए । जिसमें कमर्शियल इसका उपयोग कर रहे थे कार्यवाही जारी है।


































