हर बार की तरह हम दिपावली पर नाना प्रकार की खुशियां मनाते हैं , बच्चे ,बुजुर्ग, बड़े सभी मिलकर नए कपड़े खरीदते हैं परिवार के साथ दीपावली मनाते हैं । बचपन से लेकर , बड़े होने तक धूम धड़ाके से हम दिवाली मनाते हैं मंदिर जाते हैं और बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं । किंतु मानव का एक ऐसा भी तबका है जो खुशियों के इंतजार मे रहता है । वह कभी किसी से कुछ नहीं मांगते तथा त्योहारों पर जो अपनों का इंतजार करते हैं ।
धार@साबिर खान
दुनिया मे सैकड़ों लोग एसे मिल जाएंगे जिन्हें आपका थोड़ा सा साथ चाहिए, दीपावली पर उन्हें कुछ वक्त चाहिए ,उनका मुंह मीठा होना चाहिए बस इतने भर से उनकी दीपावली मन जाएगी ,उनकी खुशी से जो सुकून मिलता है वह जिंदगी भर के लिए यादगार बन जाता है । कुछ ऐसा ही पल संजोया हे धार की डिस्टेंस स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष सचिन बाफना ने । शहर से कुछ दूरी पर स्थित आनन्द हिन्दु आश्रम पीपलखेड़ा पहुंच कर वहां के निराश्रित बच्चों को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ड्राई फ्रूट, कपड़े ओर मिठाइयां ,चॉकलेट तथा कपड़े वितरित कर फटाके जलाकर उनके साथ दीपावली मनाइ । इस पल को महसूस कर उपस्थित बच्चे खुशी से भावुक हो गये और उन्होंने एक ऐसे अनुभव को महसूस जो अपने भी नहीं दे सकते । इस अवसर पर समिति के राजेश डाबी, मंथन बाफना,मिस्टी बाफना, काव्य सिसोदिया ,अरुण यादव , आशीष वशुनिया आदि उपस्थित थे । उक्त जानकारी सचिन बाफना ने दी।






























