Contact News Publisher
आगामी चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से बीएसएफ की टीम धार जिले में पहुंच गई है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान का संदेश लेकर जीराबाद में पुलिस फोर्स व बीएसएफ जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
उल्लेखनीय है कि गंधवानी विधानसभा में कई क्रिटिकल मतदान केन्द्र है, इसलिए सुरक्षा के चलते कडे इंतजामात भी आयोग ने किए है। फ्लैग मार्च जीराबाद माता मंदिर से लेकर बाजार व सब्जी मार्केट होते हुए जीराबाद पुलिस चौकी पहुंचा। बीएसएफ जवानों का स्वागत गंधवानी थाना प्रभारी कैलाश बारिया, चौकी प्रभारी अनूप बघेल, प्रधान आरक्षक रामसिंह सस्तियां ने किया।






























