आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में अवैध हथियार (फायर आर्म्स )माफियाओं के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही।
बड़वानी@टीम भारतीय न्यूज़
गुरुवार देर रात 200 पुलिस कर्मियों ने जिले के 15 अलग-अलग स्थानों पर देर रात दी दबिश l 04 पिस्टल कीमत 115000/- रूपये, 58 देशी कटटे कीमत 4,55,000/- रूपये, 02 मो0सा0 कीमत 1,40,000/-रूपये व हथियार निर्माण सामग्री 15,000/- रूपये कुल 62 फायर आर्म्स कीमती 5,84,000/- रूपये, 02 मोबाईल कीमत 20000/-रूपये, 02 मो0सा0 कीमत 1,40,000/- रूपये कुल मश्रुका 7,44,000/- का जप्त।
विगत 10 वर्षों में पहली बार हथियार सौदागरों के विरुद्ध लगाई “रासुका”
एक ही रात में 02 बड़े अतंराज्जीय गिरोह का किया पर्दाफाश हथियार खरीदने आये महाराष्ट्र के राकेश पिता किशोर बाविसकर उम्र 28 साल निवासी श्रीराम नगर जलगांव-महाराष्ट्र, तनमय पिता दिलीपसिह हाडा ठाकुर उम्र 23 साल निवासी स्मृूति नगर थाना एरोड्रम इंदौर व त्रिलोकसिंह पिता जग्गुसिंह भाटिया उम्र 50 साल निवासी ग्राम उण्डी खोदरी, थाना पलसूद का गिरफ्तार।
हथियार बेचने वाले एक अन्य सिकलीगर बलवीर सिंहपिता ख्यालसिंह सिकलीगर उम्र 27 साल निवासी ग्राम उमर्ठी, थाना वरला, जिला बड़वानी को किया गिरफ्तार
राष्ट्रीय स्तर पर हथियारों की डील करने वाले सिकलीगर बलवीर सिंह पिता ख्यालसिंह सिकलीगर उम्र 27 साल निवासी ग्राम उमर्ठी, थाना वरला, जिला बड़वानी का महाराष्ट्र्, गुजरात, राजस्थान एवं कई अन्य राज्यों में संगीन अपराध है दर्ज, पुलिस दबिश में रंगे हाथ किया गिरफ्तार।
अवैध हथियारों की वृहृद स्तर पर आर्म्स डील करने पर पुलिस व प्रशासन द्वारा सिकलीगर बलवीर सिंह पिता ख्यालसिंह सिकलीगर उम्र 27 साल निवासी ग्राम उमर्ठी, थाना वरला, जिला बड़वानी के विरूद्व की गई कठोर कार्यवाही।
बड़वानी जिले में पहली बार हथयारों के सौदागर सिकलीगर बलवीर सिंह पिता ख्यालसिंह सिकलीगर उम्र 27 साल निवासी ग्राम उमर्ठी, थाना वरला, जिला बड़वानी के विरूद्व लगे रासुका।
03अलग-अलग थानों वरला, पलसूद व पाटी में किये गये प्रकरण पंजीबद्व।
आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बड़वानी पुलिस अवैध गतिविधियों के विरूद्व लगातार वैधानिक कार्यवाही कर रही है । इसी क्रम में कल रात को थाना वरला क्षेत्र इंटर स्टेट नाका चेकिंग के दौरान अवैध हथियारों (फायर आर्म्स ) के अंतर्राज्जीय हथियारों का सौदागर राकेश पिता किशोर बाविसकर उम्र 28 साल निवासी श्रीराम नगर जिला जलगांव-महाराष्ट्र का पकड़ा गया । जिसकी तलाशी लेते 10 अवैध हथियार (फायर आर्म्स ) पाये गये । तद उपरांत आरोपी से हथियारों के संबंध में पूछताछ करते हथियार ग्राम उमर्ठी थाना वरला के सिकलीगर बलवीर सिंह पिता ख्यागलसिंह सिकलीगर उम्र 27 साल निवासी ग्राम उमर्ठी, थाना वरला, जिला बड़वानी से खरीदना बताया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि अभी चुनाव के कारण चेकिंग होने से अभी मैं 10 ही हथियार लाया हॅू अगली खेप में 25 हथियार और लाने वाला था । आरोपी के बताये अनुसार बलवीर सिंह पिता ख्यालसिंह सिकलीगर उम्र 27 साल निवासी ग्राम उमर्ठी, थाना वरला का अपराधिक रिकार्ड चेक करते अन्य राज्यों में भी इसके विरूद्व अपराध पंजीबद्व होने से शातिर अंतर्राज्जीय अवैध हथियार सप्लायर अपराधी होना पाया गया। जिसके विरूद्व रासुका की कार्यवाही सम्पादित की जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर जिला दण्डाीधिकारी जिला बड़वानी के समक्ष प्रस्तुत कर जेल वारंट प्राप्त किया गया । पहले आरोपी द्वारा बताये शेष 25 अवैध हथियार (फायर आर्म्स )भी जप्त किये गये । इसी प्रकार थाना पलसूद में संदिग्ध अलग-अलग स्थानों पर पुलिस दबिश दी गई जिसमें 22 अवैध हथियार (फायर आर्म्सी ) जप्त कर आरोपी तन्मय पिता दिलीपसिह हाडा ठाकुर उम्र 23 साल निवासी स्मृति नगर थाना एरोड्रम इंदौर को गिरफ्तार किया गया । थाना पाटी में भी अलग-अलग संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई जिसमें 05 अवैध हथियार (फायर आर्म्स ) जप्त कर आरोपी त्रिलोकसिंह पिता जग्गु सिंह भाटिया उम्र 50 साल निवासी ग्राम उण्डी खोदरी, थाना पलसूद को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस अधीक्षक, पुनीत गेहलोद द्वारा टीमों को पुरूस्कृत किया जाने की घोषणा की गई है ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया है कि भविष्य में भी अवैध हथियारों के विरूद्व लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।






























