पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध रूप से नशे का व्यापार करने वालों को पकडने हेतु निर्देशित किया गया था । इस दिशा में जिला धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक श्री डॉ इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बदनावर श्री शेरसिंह भुरिया के मार्गदर्शन में बदनावर थाना प्रभारी श्री दीपकसिंह चौहान के नेतृत्व में उक्त कार्यवाही को अंजाम देने हेतु एक टीम गठित की गयी।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
गठित टीम में से सउनि शंकरलाल मकवाना को मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम आजनाखेडी का रहने वाला नंदु पिता गणपत ओसारी जाति भील 60 साल ने अपने खेत में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रखे है और नंदु ओसारी उन गांजे के पौधे को काट कर इधर उधर करने वाला है या नंदु ओसारी वह गांजे के पौधे काट कर किसी भी व्यक्ति को बेच देगा । इस पर मुखबिर सूचना के आधार पर आज दिनांक 17-10-2023 को संबधित व्यक्ति के खेत पर जाकर देखा तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा जिस पर उसे घेराबंदी कर पकडा व पाया कि उसके खेत में हरे गांजे के पौधे उगे हुए है जिस पर मौके पर ही पुलिस बल द्वारा 111 हरे गांजे के पौधों को उखाडा व आरोपी को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर प्रकरण में कार्यवाही जारी है आरोपी से पुछताछ की जा रही है कि वह उक्त गांजा किसे बेचना वाला था तथा यह काम वह कब से कर रहा है ।
इस गिरोह का पर्दाफाश करने में निरीक्षक दीपकसिंह चौहान व उनकी टीम सउनि शंकरलाल मकवाना, सउनि धमेंद्र श्रीवास्तव, सउनि दिनेश सिसोदिया , प्रआर 63 राजपाल चुण्डावत, प्रआर 155 अमित जोशी व आरक्षक 1052 संतोष चौहान की सराहनीय भुमिका रही है । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमार सिंह ने उचित ईनाम देने की घोषणा की है ।
गिरफ्तार आरोपीगणों का नाम –
नंदु पिता गणपत ओसारी जाति भील 60 साल नि. ग्राम आजनाखेडी थाना बदनावर
जप्तशुदा मश्रुका
1- 111 नग हरे गांजे के पौधे कीमती 5,55,000 रू






























