मुस्लिम सुन्नत वल जमाअत राजपुर की तरफ से रविवार को ईद मिलादुन्नबी की खुशी के मुबारक महीने में मदरसे के बच्चों का जलसे का प्रोग्राम किया गया।
बड़वानी@टीम भारतीय न्यूज़
राजपुर मुस्लिम सुन्नत वल जमाअत की तरफ से रविवार को ईद मिलादुन्नबी की खुशी के मुबारक महीने में मदरसे के बच्चों का जलसे का प्रोग्राम रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज मोहम्मद नवाब साहब ने तिलावत ए कुरान पाक पढ़कर की उसके बाद मुस्लिम समाज के मदरसे में पढने वाले लडके और लडकियों के द्वारा नाते पाक, तकरीर, और मुकालमा पढ़ा गया जिसे सुनकर उपस्थित सभी ने बच्चों का उत्साह वर्दन किया और कलाम का लुत्फ उठायाथ। देर रात तक चले इस प्रोग्राम में सभी बच्चों को जमाअत की तरफ से प्रशंसा पत्र और कपड़े पुुस्तकें उपहार स्वरूप दिए गए । साथ ही समाज जनों की तरफ से भी विभिन्न प्रकार के उपहार बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिये दिये गए। जलसे का यह कार्यक्रम पंचायती बाड़ी में रखा गया जिसमें भारी संख्या में समाज जन शामिल हुवे। कार्यक्रम में सदर ईस्माइल शेख ,नायब सदर मकसुद अली सदर खलिल मंसूरी बड़वानी रोड राजपुर पूूर्व सईद मंसूरी फौजी पूूर्व सदर शेख खलील साहब ,अशफाक कुरैशी ,पार्षद प्रतिनिधी जावेद कुरैशी,वसीम अकरम शेख़, खालिद मंसूरी अरशद मंसूरी हाफ़िज़ नवाब साहब,हाफिज़ निजामुद्दीन साहब,फरीद शेख इरफान मंसूरी, अजहर लोहार, ,मलिक शेख,आबिद सैयद,मोहसिन अली सैयद,सत्तार शेख ,निसार शेख ,इमरान शाह,राजा बाबा ,अजहरुद्दीन शेख ,नवैद कुरैशी व समाज जनआदि उपस्थित होकर सभी समाज जनों का विशेष सहयोग रहा। अंंत में शायर वसीम अकरम शेख़ के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।






























