पूरे मध्यप्रदेश में अग्रवालों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा जिला धार द्वारा श्री अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें धार के 80 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के अग्र बन्धुओं एवं मातृशक्ति का सम्मान किया गया।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
अग्रवाल समाज की इन धरोहरों को महासभा के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर शाल, श्रीफल, माला और सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।
सम्मान पत्र का वाचन भी किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा जिला धार के संरक्षकगण डॉ उमेश मित्तल और डॉक्टर के सी जिंदल उपस्थित रहे।
विशेष अतिथि के रूप में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के संयोजक नवीन गर्ग, मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रांतीय महामंत्री आशीष गोयल,प्रांतीय उप महामंत्री पराग अग्रवाल उपस्थित रहे। महासभा ने अपने सदस्यों के चार विभिन्न समूह बनाएं और वरिष्टों का घर-घर जाकर सम्मान किया।
ऐसा पहली बार हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में बुजुर्गों का सम्मान उनके घर पर जाकर किसी संस्था के पुरुष और महिला सदस्यों ने किया है। श्री अग्रसेन महाराज की जयकारों के बीच जब वरिष्टों का सम्मान किया जा रहा था तो वातावरण भाव विभोर हो रहा था। किसी की आंखों में से आंसू निकल रहे थे तो किसी का गला भर आया था।
वरिष्ठो ने महासभा के सभी सदस्यों को बहुत आशीर्वाद ओर शुभकामनाये दी।
मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा धार के जिला अध्यक्ष गोपीकिशन अग्रवाल, महिला जिला अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला संयोजक वल्लभ अग्रवाल, जिला महामंत्री मुरली अग्रवाल, दीपक अग्रवाल ने सम्मान समारोह का कुशल संयोजन किया।इस अवसर पर कमल अग्रवाल,अनूप गुप्ता, मनीष अग्रवाल,निमिष गोयल, राजेंद्र गोयल,लोकेश अग्रवाल,नवीन लक्ष्मण गोयल, सुनील अग्रवाल, अंबर गुप्ता, द्वारका अग्रवाल,मनीष गुप्ता, आशीष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, लवकेश अग्रवाल, दीपक गुप्ता, पवन मालक, पवन अग्रवाल, आशय गोयल, राजेश मित्तल आदि सपरिवार उपस्थित रहे। यह जानकारी मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा जिला धार के जिला अध्यक्ष गोपी किशन अग्रवाल ने दी।






























