प्रसिद्ध सूफी संत सैयद जहूर अली काजी बाबा नालछा के फरवरी 2024 में आयोजित होने वाले उर्स में काजी बाबा ट्रस्ट व काजी बाबा उर्स कमेटी हर साल की तरह इस बार भी 11 जोड़े गरीब अनाथ ओर आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चियों की शादी करेगी।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
आज ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा शादी के लिए आवेदन भरने का प्रोफॉर्मा धार उर्स कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुहेल निसार एडवोकेट के मुख्य आतिथ्य व नाजिम शेख की अध्यक्षता में जारी किया गया। इस अवसर पर सुहेल निसार एडवोकेट ने कहा कि काजी बाबा उर्स कमेटी व काजी बाबा ट्रस्ट गरीब यतीम बच्चियों को अपनी बच्चियां समझ कर घर जैसी शादी करती आ रही है एवं सर्वधर्म समभाव की भावना लेकर देश के लिए शहीद हुए सैनिकों की याद में रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है जो काबिले तारीफ है।
सूफी संत व काजी बाबा के पोते सैयद नजर अली बाबा ने बताया कि ट्रस्ट हर साल सभी धर्म की गरीब यतीम अनाथ बच्चियों की शादी सहित देश के लिए शहीद सैनिकों की याद में रक्तदान एवं सैनिक परिवारों के लिए फंड जुटा उनकी मदद करता है। आने वाले वर्ष के फरवरी माह में उर्स के अवसर पर 11 जोड़े गरीब बच्चियों की शादी की जाएगी सूफी संत नजर अली बाबा ने सभी से उर्स में सहयोग एवं गरीब बच्चियों की शादी को विवाह सम्मेलन नही समझते हुए जो गरीब यतीम अनाथ है उन्हें ही शादी के फॉर्म भरने की अपील की है।
इस अवसर पर काजी बाबा ट्रस्ट के सूफी अमजद बेग सूफी चांद कादरी इरफान शेख बंटी भाई वाहिद खान बिटटू भाई मोनू सदर उपस्थित थे। उक्त जानकारी काजी बाबा ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ.सैयद शाहनवाज अली द्वारा दी गई।






























