प्रदेश भाजपा सरकार के मुखिया शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल में कई घोटाले हुए है। इन घोटालों को जनता के सामने लाना है। लोगों में आक्रोश है। प्रदेश सरकार की खराब नीतियों से हर वर्ग परेशान है। महिला अत्याचार में प्रदेश आगे है। युवाओं को काम मांगने पर पकोड़े तलने की सलाह दी जाती है। किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। हमें हर वर्ग यह बात समझाना है। कुछ इस तरह की बात बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जन आक्रोश यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक के दौरान कांग्रेस के अलग-अलग वक्ताओं ने कही।
धार@साबिर खान
वक्ताओं ने कहा कि हमने नारी सम्मान योजना बनाई, उन्होंने लाड़ली बहना योजना शुरू कर दी। हमें लोगों को बताना है कि इन्हें चुनाव के समय ही महिलाओं की फिक्र हो रही है। साढ़े 450 में गैस टंकी देने की बात करते है। चुनाव नहीं होता तो साढ़े 1100 में टंकी देने की लूट चालू रहती। यह बात घर-घर तक पहुंचना चाहिए कि भाजपा को जनता की नहीं सत्ता की फिक्र है। कांग्रेस जनता की फिक्र करती है। सरकार बनने के पहले कांग्रेस ने जनता को 100 यूनिट बिजली मुफ्त, 500 में टंकी सहित महिला को 1500 रुपए महीना, किसानों की कर्जमाफी सहित कई वचन दिए है।
बैठक को जिला प्रभारी निर्मल मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि आज बैठक में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम मौजूद है। यह बैठक एक मिलन समारोह बन गई है। कांग्रेस को इसी तरह एकजुट रहना है। हम मिलकर चुनाव लड़े तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना सुनिश्चित है। जन आक्रोश यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। यात्रा में कार्यकर्ता तो रहेंगे। इसी के साथ अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को भी शामिल करें। यात्रा महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से हम सरकार की विफलताओं को लोगों को बता सकते है।
इन्होंने भी किया संबोधित
बैठक को सहप्रभारी गिरीश जयसवाल, सहप्रभारी राजेश, विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, बीएम गौतम, कुलदीपसिंह बुंदेला, हरिनारायण बखतगढ़ सहित ब्लॉक अध्यक्षों एवं अन्य नेताओं ने संबोधित किया। बैठक में बताया गया कि जन आक्रोश यात्रा 22 से 25 सितंबर तक धार जिले में भ्रमण करेगी। कुक्षी में इसका पहला पड़ाव होगा। कार्यक्रम का रूट तय कर दिया गया है। इसी के तहत तैयारियां करें।
यह थे मौजूद
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मुजीब कुरैशी, कार्यवाहक अध्यशक्ष प्रमोद सेनापति, कुलदीप सिंह डंग, राधेश्याम मुवेल, विनोद इंदुलकर, ईश्वर ठाकुर, महावीर बुंदेला, कमलसिंह देदला दरबार, जोगेन्द्र सिंह बना, मनोज पाटीदार, दिनेश वर्मा, बंशी वर्मा, रोहित कामदार, मनोज चौहान, गायत्री पुरोहित, शुभांगना राजे, दीपेन्द्र ठाकुर सहित बदनावर, मनावर एवं अन्य विधानसभा से कार्यकर्तागण मौजूद थे। संचालन शहर अध्यक्ष जसबीर सिंह (टोनी) छाबड़ा ने किया। आभार संगठन मंत्री मधुमोहन हिरोड़कर ने माना।






























