धार श्री गुजराती रामी माली समाज नवयुवक साख सहकारी संस्था मर्यादित नौगांव, धार की इक्कीसवीं वार्षिक साधारण सभा दिनांक 17 सितंबर 2023 को संस्था अध्यक्ष मोतीलाल चावड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई है। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पलिका अध्यक्ष नेहा महेश बोड़ाने, विशेष अतिथि वार्ड क्र. 1 पाषर्द धार सुमित्रा संजय मकवाना एवं मुकेश मकवाना (अध्यक्ष श्री गुजराती रामी माली समाज नौगांव, धार), तथा संस्था संचालक मण्डल एवं संस्था सदस्यों की उपस्थिति में सभा का आयोजन किया गया।
धार@रिपोर्ट टीम भारतीय न्यूज़
मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। संस्था अध्यक्ष मोतीलाल चावड़ा ने स्वागत भाषण एवं संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा संस्था की प्रगति पर समस्त संचालक मण्डल एवं संस्था के 2000 माननीय सदस्यों को बधाई दी गई। संस्था सचिव ने अपने उद्धबोधन में कहा कि संस्था में हम सभी सदस्यों का अतिरिक्त बीमा करने जा रहे हैं जिससे संस्था व सदस्यों दोनों को लाभ होगा। संस्था उपाध्यक्ष गेन्दालाल टाकोलिया ने संस्था की उन्नति एवं आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डाला। संस्था प्रबंधक रामगोपाल दयाल ने वर्ष 2022-23 का आय व्यय पत्रक एवं प्रस्तावित बजट (2023-24) का वाचन किया। मुख्य अतिथि नेहा बोडाने ने अपने उद्धबोधन में संस्था के उद्धेश्य एवं नियमों से अवगत करवाया एवं सदस्यों के अधिकार, संचालकों के अधिकार से भी अवगत करवाया और संस्था की प्रगति पर प्रकाश डाला एवं संस्था के उज्वल भविष्य की कामना की। विशेष अतिथि सुमित्रा मकवाना द्वारा संस्था की कार्य योजना की प्रशंसा की। समाज अध्यक्ष मुकेश मकवाना ने संस्था उन्नति पर समस्त संचालक मण्डल को बधाई दी। मेघावी विद्याथिर्यों एवं राज्य/राष्ट्रीय स्तर पर विजेता खिलाड़ियों, उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्याथिर्यों को प्रसंशा पत्र एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। सामाजिक कार्य करने वाले समाज जन को प्रसंशा-पत्र, शाल, श्रीफल, दुपट्टा देकर सम्मान किया गया। साथ ही संस्था के पूर्व संचालक मण्डल का शाल, श्रीफल, दुपट्टा देकर सम्मान किया गया। संस्था कमर्चारियों को बोनस दिया गया। संस्था के आठ सदस्यों का स्वगर्वास होने से साधारण सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।
आयोजित साधारण सभा में मोतीलाल चावड़ा अध्यक्ष, गेन्दालाल टाकोलिया उपाध्यक्ष, पुरषोत्तम चौहान उपाध्यक्ष, अंचल हारोड़ सचिव, रामगोपाल दयाल प्रबंधक, अंकित चौहान सह सचिव, प्रहलाद डोडिया उपकोषाध्यक्ष, मनीष मकवाना बैंक प्रतिनिधि, उपासना चावड़ा जिला संघ प्रतिनिधि, लक्ष्मीनारायण चावड़ा सहकारिता सलाहकार, अनिता चावड़ा उपभोक्ता प्रतिनिधि, संचालक बाबुलाल चौहान, घनश्याम मकवाना, चन्द्रशेखर चावड़ा, हरिश चावड़ा, संस्था कमर्चारी लक्ष्मीकांत परमार, महेन्द्र चौहान, शंकरलाल परमार एवं संस्था के सदस्य एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कायर्क्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष, पुरषोत्तम चौहान एवं सचिव अंचल हारोड़ द्वारा किया गया। आभार संस्था बैंक प्रतिनिधि मनीष मकवाना द्वारा किया गया।






























