धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान के तहत सायबर सेल व थाना बदनावर पुलिस टीम को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता।
बदनावर@टीम भारतीय न्यूज़
सायबर सेल व थाना बदनावर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को अवैध रुप से स्मैक/ ब्राउन शुगर की तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा।
टीम द्वारा आरोपी रवि पालतिया निवासी ब्रम्हाकुंडी धार थाना नौगांव के कब्जे से 16 ग्राम अवैध स्मैक/ ब्राउन शुगर व 05 ग्राम अल्प्राजोलम अवैध मादक पदार्थ मश्रुका कीमती 25,000/- रु. का जप्त किया।
विगत कई दिनों से बदनावर क्षेत्र के आसपास नशें का व्यापार कर युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकलने के संबध में शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा नशे के व्यापार में लिप्त सभी तस्करों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पकडने के लिये अति. पुलिस अधीक्षक श्री डॉ इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों के साथ- साथ सायबर शाखा प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बदनावर श्री शेरसिंह भुरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बदनावर निरीक्षक दीपकसिंह चौहान व सायबर ब्रांच धार की एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम को कल दिनांक 10.09.2023 को मुखबिर की सूचना मिली कि पेटलावद रोड बदनावर में स्थित खेल मैदान के पास एक व्यक्ति अपनी हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसायकल नम्बर MP-11-NC-6798 को रोड के साईड मे खडी कर मोटरसायकल पर बैठ कर किसी ब्राऊन शुगर/स्मैक पीने वाले व्यक्ति को ब्राऊन शुगर/समैक बेचने के लिये खडा है।
मुखबिर की सूचना से थाना बदनावर पुलिस व सायबर शाखा टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर घेराबंदी कर 01 संदिग्ध व्यक्ति रवि पिता लक्ष्मण पालतिया को पकडा गया, जिसकी तलाश लेते उसके पास से 16 ग्राम स्मैक तथा 05 ग्राम अल्प्राजोलम पाई गई। सबब आरोपी रवि के विरूद्ध थाना बदनावर में अपराध क्रमांक 619/23 धारा 8/21, 8/22 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम- पता
1. रवि पिता स्व. लक्ष्मणसिंह पालतिया जाति बंजारा उम्र 34 साल निवासी ब्रम्हाकुंडी पोलेटेक्निक कालेज रोड़ थाना नौगांव जिला धार
जप्त मश्रुका
1. 16 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक/ब्राउन शुगर कीमती 25,000/- रु
कुल मश्रुका कीमती 45,000/- रुपये
2. 05 ग्राम अल्प्राजोलम अवैध मादक पदार्थ
3. हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसायकल नम्बर MP-11-NC-6798 कीमती 20,000/- रु.
गठित पुलिस टीम-
आरोपी रवि को पकड़ने में थाना प्रभारी बदनावर निरीक्षक दीपकसिंह चौहान, सउनि दीपचंद चंदेल, प्रआर कमलेश परिहार, आरक्षक अनिल दिवेदी, आरक्षक विक्की कुशवाह, आरक्षक रविकरण जाट, आरक्षक धमेंद्रसिंह व सायबर शाखा प्रभारी भेरूसिंह देवडा, सउनि रामसिंह गौर, प्रआर. राजेश सिंह चौहान, प्रआर. सर्वेश सिंह चौहान, आर. बलराम भंवर, आर. शैलेन्द्रसिंह भदौरिया, आरक्षक प्रशांत सिंह चौहान, आर. भानु प्रताप सिंह, आर. अंकित रघुवंशी, आर. राहुल जायसवाल, आर. शुभम शर्मा, आर. तरुण सिंह बैस की सराहनीय भूमिका रही है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमार सिंह ने उचित ईनाम की घोषणा की है ।






























