बुुंदेला परिवार द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्र की छठ पर सर्वधर्म चुनरी कलश यात्रा का आयोजन किया जाता है। आयोजन को लेकर प्रतिवर्ष समिति एवं दायित्वों का निर्धारण के लिए यात्रा पूर्व बैठक आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में रविवार को बुंदेला के बगीचे पर बैठक रखी गई।
धार@साबिर खान
बैठक में सर्वधर्म के लोग एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस वर्ष यात्रा का अध्यक्ष कृष्णकांत पटेल को बनाया गया है। यात्रा आयोजक कुलदीपसिंह बुंदेला रहेंगे। बैठक में श्री बुंदेला ने सभी से अपील की है किअधिक से अधिक संख्या में सभी भक्तगण माता बहनें शामिल होकर इस चुनरी कलश यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करें। इस दौरान कई वक्ताओं ने संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से कृष्णकांत पटेल, सत्यशील राव पवार, लक्ष्मीनारायण पटेल, नारायण गरासिया, उदयराम पाटीदार, श्रीकांत द्विवेदी, कमल सिंह दरबार, प्रमोद सेनापति, शकील खान, प्रेम पाटीदार, मजहर हुसैन, अंतिम राठौड़, आनंदीलाल व्यास, टोनी छाबड़ा, गोटू शुक्ला, परमेश्वर रघुवंशी, रईस पटेल भारत सिंह वकील, ईश्वर ठाकुर, महावीर बुंदेला, दिनेश वर्मा, दीपेंद्र ठाकुर, भेरू मकाती, घनश्याम रघुवंशी, भगत सिंह चौहान, छगन सिंह बुंदेला, पर्वत सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह बुंदेला, रूप सिंह, पार्षद सुनील वर्मा, बंशी वर्मा, गोवर्धन बिरला, भारत रघुवंशी, अन्नादुरई, बसंतीलाल पांचाल आदि मौजूद थे। संचालन कुलदीपसिंह डंग ने किया।






























