श्री राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार अपने आराध्य लोक देवता तेजाजी महाराज की तीन दिवसीय 850 किलोमीटर लंबी ध्वज यात्रा निकालने जा रही है यह यात्रा राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना व नर्मदा क्षेत्रीय जाट समाज के नेतृत्व में पूरे मध्य प्रदेश के जिलों से जिला संगठन के भागीदारी में निकलने जा रही है।
महिदपुर@टीम भारतीय न्यूज़
राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना जीला मीडिया प्रभारी प्रेम जाट बनी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार हम हमारे आराध्य देव भगवान श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज की भव्य ध्वज यात्रा निकलते हैं यह यात्रा तीन दिवसीय हैं जो 17 सितंबर से मध्य प्रदेश के नेमावर में तेजाजी महाराज के मंदिर से प्रारंभ होगी और तीन प्रमुख पड़ावों पर विश्राम रहेंगे जिसमें पहले विश्राम इंगोरिया चौपाटी वह दूसरा विश्राम अष्टभुजा माता मंदिर ग्राम बोरखेड़ा भीलवाड़ा राजस्थान व आखरी समापन नागौर जिले के तेजाजी जन्मस्थली करनाल में रात्रि विश्राम और भजन संध्या का जागरण कार्यक्रम रहेगा उसमें उपस्थित छोटू बडला राष्ट्रीय अध्यक्ष( युवा विग) राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल उपस्थित रहेंगे रहेंगे और नागौर के में राजस्थान के फिल्म स्टार सरवन सागर एवं महिला इकाई सुमित्रा जाट ध्वज की पूजा करेंगे एवं 20 सितंबर को राजस्थान के खरनाल गांव जहां तेजाजी महाराज का जन्म स्थान है वहां भव्य सभा के रूप में समापन होगी इस यात्रा में पूरे मध्य प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी और समाज के श्रद्धालु हजारों संख्या में वाहन यात्रा के रूप में शामिल होते हैं।






























