Contact News Publisher
किसानों की सिंचाई की व आम उपभोक्ता के साथ अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय पहुंच कर जेई राठौर को आवेदन सौंपा।
धरमपुरी@जफर अली
आवेदन के माध्यम से कटौती की समस्या का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। आवेदन सौंपते ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, विधायक व नपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर जियाउल हक, समस्त मंडल, सेक्टर व बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारी जनपद सदस्य, सरपंच,उपसरपंच, पंच व बड़ी संख्या में वरिष्ठ पधाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। आवेदन देने हेतु सभी कांग्रेस कार्यालय से पैदल रैली के माध्यम से नारे लगाते हुए मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय पर पहुंचे और आवेदन दिया। वाचन अजहर खान ने किया व आभार अर्पण विश्वकर्मा ने माना।






























