संस्कृति, प्रकृति, संविधान एवं लोकतंत्र संरक्षण यात्रा 2023 ( अनवरत यात्रा) के रूप में इंदौर से आज (2 सितम्बर, 2023) पधारे पोरलाल खरते स्टेट सेल टैक्स ऑफिसर से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर पहली गृह निवास सेंधवा के छोटे से गांव मैंदल्यापानी पहुंच रहे थे इस बीच जयस धरमपुरी खलघाट टीम ने खलघाट में जोरदार स्वागत किया।
धरमपुरी@जफर अली
जिसमें धरमपुरी जयस टीम की आदिवासी रिना मोर्य ने शाल पहनाकर स्वागत किया। खलघाट टीम पानी एवं चाय की व्यवस्था की एवं धरमपुरी खलघाट टीम ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। एवं कुछ सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई एवं 17 सितंबर को खलघाट में भगवान टंट्या भील गाता मुर्ति स्थापना के लिए कार्यकर्ता को तैयारी करने के लिए अपील की।
पोरलाल खरते ने कहा शासकीय सेवा में रहकर स्वतंत्र रूप से समाज सेवा का काम करने में कठिनाई आती थी इसलिए शासकीय सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित कर दिया हूं। खरते जी सेवानिवृत्ति के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र सेंधवा में संस्कृति, प्रकृति, संविधान एवं लोकतंत्र संरक्षण यात्रा 2023 ( अनवरत यात्रा) के रूप में इंदौर से आज (2 सितंबर ) को पधार रहे। इंदौर से लेकर सेंधवा तक जगह-जगह समाज द्वारा खरते जी एवं यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा शाम 4 बजे खलघाट पहुंची और सेंधवा के लिए रवाना हुई जो देर शाम सेंधवा पहुंचेगी एवं रात्रि विश्राम सेंधवा में करेगी। कल (3 सितंबर, 2023 रविवार) यह यात्रा रैली के रूप में सेंधवा शहर के प्रमुख मार्ग व स्थलों से होकर किले के अंदर मंडी प्रांगण सेंधवा में पहुँचकर सभा में परिवर्तित हो जाएगी। इस स्वागत सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों तथा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।






























