भुवनेश्वर उड़ीसा में 25-27 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लहराया मध्य प्रदेश का परचम।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
भुवनेश्वर उड़ीसा में 25 से 27 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय राष्टÑीय भाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए धार के 13 होनहार खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त कर एशियन चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की है। खिलाड़ियों में लक्षित बोरदिया गोल्ड मेडल,’ प्रबल कुशवाह गोल्ड मेडल, तेजस देवड़ा सिल्वर मेडल, अथर्व जोशी, विशिष्ट भानपुरिया, युवराज पारचोले, कुणाल इटावदिया, मानस वर्मा, दिव्यांश शिवले, आदित्य जाट ने कांस्य पदक प्राप्त किया। उक्त नौ खिलाड़ी दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल धार के विद्यार्थी हैं। सक्षम जायसवाल कांस्य पदक सेंट जॉर्ज स्कूल धार, तक्षक जायसवाल कांस्य गुरुकुल एकेडमी धार, राजवीर पटेल सिटी इंटरनेशनल स्कूल धार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जानकारी मध्य प्रदेश थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री राहुल बोरासी ने दी। सक्षम फिटनेस फॉर एवर के डायरेक्टर एवं हेड कोच धीरेंद्र जायसवाल ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके कोच तन्मय कुलश्रेष्ठ को बधाई दी।






























