खेल संचालनालय भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में खेली गई द्वितीय मप्र्र बैडमिंटन लीग चयन स्पर्धा में पार्थ शर्मा एवं यश रायकवार ने अपने-अपने इवेंटस में विजेता का खिताब जीता।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
आदित्य चौहान एवं पार्थ भट्ट अपने अपने इवेंटस में उप विजेता बने। जानकारी देते हुए शरदचन्द्र निगम संस्था अध्यक्ष ने बताया कि पुरुष युगल वर्ग का फाइनल मुकाबला धार के ही खिलाड़ियों के मध्य खेला गया। जिसमें यश रायकवार एवं अभिमन्यु सिंह की जोड़ी ने धार के ही आदित्य चौहान एवं शुभम प्रजापति की जोड़ी को 15-14,7-15,15-12 से पराजित कर विजेता का खिताब जीता। पार्थ शर्मा ने अंडर 13 बालक एकल वर्ग में अपने सभी प्रारंभिक मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में लक्ष्य पाण्डेय द्वारा वाक ओवर मिलने के कारण पार्थ विजेता बने। पार्थ भट्ट ने अपने से ऊपर आयु वर्ग अंडर 19 बालक एकल वर्ग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में अक्षय कर्ड ने पार्थ भट्ट को 15-7,15-7 से पराजित किया। इसके अलावा पार्थ भट्ट अंडर 17 बालक एकल वर्ग एवं हर्षवर्धन सिंह अंडर 11 बालक एकल वर्ग में सेमीफाइनल तक खेले। स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले यश रायकवार, पार्थ शर्मा, आदित्य चौहान, पार्थ भट्ट मप्र बैडमिंटन लीग हेतु चयनित हुए हैं। खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय उपलब्धि पर हेमेंद्रसिह सिंह पंवार अध्यक्ष डीडीबीए, राजेश शाक्य जिला खेल अधिकारी, भूपेन्द्र जोशी सचिव लिटिल शटलर ग्रुप, सलीम खान सचिव डीडीबीए सहित सभी पालकगण ने बधाई दी।






























