लहार नगर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मजिस्ट्रेट की उपाधी से सम्मानित कांक्षी सरकार के दरवार में संत श्री श्री 1008 रामशरण दास जी महाराज के साकेत धाम गमन की स्मृति में श्री 1008 रामदास महाराज दंदरौआ सरकार की अध्यक्षता में एवम सरकार के प्रतिनिधि बालकृष्ण दास उर्फ प्रभू जी महाराज के सानिध्य में चल रही दिव्य भागवत कथा के चौथे दिन पूज्य गुरु जी डॉ सुरेश चंद्र शास्त्री ने भगवान के बालचरित्र की कथा सुनाई ,भगवान के जन्म के उपरांत पूरा पंडाल जगमगा उठा और नंद के आनँद भयो जय कन्हैया लाल की गूँज से पंडाल गूँज उठा महाराज श्री के द्वारा सुंदर भजन गायन के द्वारा भगवान के जन्मोत्सव के आनँद को आनंदित कर दिया ॥
लहार@टीम भारतीय न्यूज़
वही भगवताचार्य स्वर सम्राट पूज्य गुरु जी डॉ सुरेश चंद्र शास्त्री जी महाराज ने कहा की गाय और ब्राह्मण कलयुग के प्रत्यक्ष देवता है इनकी सेवा सबसे बढ़ा पुण्य होता है उन्होने कहा इनकी सेवा ही सबसे बढ़ा भजन है आप भजन न करे ,मंदिर न जाये ,कथा न सुने चलेगा पर यदि आप अपने माता पिता की सेवा नही करते है तो नही चलेगा ,जो व्यक्ति अपने मातापिता ओर गाय को कष्ट देता है वो जीवन मे कभी सुखी नही रेह सकता ,माता पिता की आँखो से जीवन मे सिर्फ दो ही वार आँसू निकलते है एक जब बेटी घर छोड़कर जाती है तब और दूसरा जब बेटा मुख मोड़ता है तब ,भगवान राम ने भी कहा है की वही पुत्र भाग्यवान होता है जो माता पिता के वचनों को मानता है ऐसे व्यक्ति की मुट्ठी मे पुण्य के चारो पदार्थ होते है अर्थ ,धर्म ,काम ,मोक्ष ,जिनको माता पिता के लिये बेटा प्राणों से प्रिये होता है , बेटे के लिय कितने भी कष्ट सहन करते है कितनी भी सर्दी पड़ रही हो बालक यदि बिस्तर पर पिसाब कर लेता है तो माँ उसे सूखे मे लेटाकर खुद रात भर गीले मे लेटी रेहती है एक माता के कितने भी बच्चे हो उनका पालन पोषण करने मे उसे कभी कोई कष्ट नही होता है पर विडंबना तो ये है की गाय भले एक हो पर लोग दूध निकालकर उन्हें रोड पर भटकने के लिए छोड़ देते है ओर वहीं जब माता पिता बूढ़े हो जाते है तब 10 पुत्र भी मिलकर अपने माता पिता को सुखी नही रख पाते यह व्याख्यान उन्होने भागवत कथा के दौरान कहे इस मौके पर कथा पारीक्षत श्रीमति उषा रमाकांत जी शर्मा एडवोकेट ने क्षेत्र के लोगो से ज्यादा से ज्यादा कथा अम्रत पान करने का निवेदन किया इस मौके पर स्वर सम्राट रमाकांत जी ब्यास जिनका सौल एवम श्रीफल देकर पारीक्षत जी ने सम्मानित किया एवम नेता प्रतिपक्ष के अनुज भ्राता रविन्द्र सिंह ददा, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा उर्फ राजू मॉलया,जनपद सदस्य प्रतिनिधि विनोद दुबे दाऊ गिरबासा एवम सैकड़ो की संख्या में संत मौजूद रहे ।






























