धार के अंतराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी यश रायकवार ने पुरुष युगल वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय वरियता क्रम सुची में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
धार@साबिर खान
यश यह उपलब्धि हासिल करने वाले म.प्र. के पहले खिलाड़ी हैं।उक्त जानकारी देते हुए सुधीर वर्मा बैडमिंटन प्रशिक्षक ने बताया कि आज भारतीय बैडमिंटन संगठन द्वारा जारी सूची में 446 अंक प्राप्त कर यश रायकवार ने पुरुष युगल वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठ खेल प्रतिभा का परिचय दिया है। यश विगत छः माह से राष्ट्रीय रैंकिंग स्पर्धाओं में पुरुष युगल वर्ग में लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। ज्ञात रहे वर्तमान में यश रायकवार एवं अमन रायकवार( दोनों भाई) पुरुष युगल वर्ग में “राज्य विजेता” है।यश को राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए हेमेंद्रसिह पवार अध्यक्ष डीडीबीए, शरदचंद्र निगम अध्यक्ष लिटिल शटलर ग्रुप, राजेश सांख्य जिला खेल अधिकारी, भुपेंद्र जोशी सचिव लिटिल शटलर ग्रुप, सलीम खान सचिव डीडीबीए, सहित ग्रुप के सभी पालकगण एवं वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाडियों ने बधाई एवं अपने प्रदर्शन को निरंतर रखते हुए आगामी सिनियर नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पदक जीतने हेतु अग्रिम शुभकामना प्रेषित की है।



































