देवी अहिल्या विश्वविद्यालयीन बैडमिंटन दल ने ” खेलों इण्डिया खेलों” विश्व विधालयीन बैडमिंटन स्पर्धा एवं
ऑल इंडिया विश्वविद्यालयीन बैडमिंटन स्पर्धा हेतु योग्यता हासिल की।
धार@साबिर खान
विगत दिवस कोटा में राजस्थान विश्व विधालय द्वारा आयोजित पश्चिम क्षैत्रीय विश्व विधालयीन बैडमिंटन स्पर्धा में धार के राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अमित राठोर एवं आदित्य चौहान के नेतृत्व में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय बैडमिंटन दल ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उप विजेता का खिताब जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। उक्त जानकारी देते सुधीर वर्मा बैडमिंटन प्रशिक्षक ने बताया कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालयीन बैडमिंटन दल ने क्वार्टर फाइनल में कोल्हापुर विश्व विधालय को 3-0 से, तथा सेमीफाइनल में राजस्थान विश्व विधालय को 4-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई । स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में सावित्री देवी विश्वविद्यालय पुणे ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर बैडमिंटन दल को 3-0 से पराजित किया। जिसमें टीम इवेंटस में पुरुष एकल वर्ग में ऋषभ देशपांडे ने अनिकेत परदेशी (DAVV) को 21-17,21-19 से,आर्या धीवपथकानी ने अमित राठोर (DAVV) को15-21,25-23,21-17 से तथा पुरुष युगल वर्ग में ध्रुव एवं आर्यन ने अमित राठोर एवं आदित्य चौहान (DAVV) को 22-20,21-19 से पराजित किया। स्पर्धा में अमित राठोर, आदित्य चौहान, कनिष्क शर्मा ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालयीन इन्दौर बैडमिंटन दल का प्रतिनिधित्व करते हुए स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर उप विजेता का खिताब जीता । स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालयीन इन्दौर बैडमिंटन दल ने “खेलों इण्डिया खेलों” विश्वविद्यालयीन बैडमिंटन स्पर्धा तथा ऑल इंडिया विश्वविद्यालयीन बैडमिंटन स्पर्धा हेतु योग्यता हासिल की है । स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर आदित्य चौहान, अमित राठोर, कनिष्क शर्मा को हेमेंद्रसिह पवार अध्यक्ष डीडीबीए, शरदचंद्र निगम अध्यक्ष लिटिल शटलर ग्रुप, राजेश सांख्य जिला खेल अधिकारी, सलीम खान सचिव डीडीबीए, भुपेंद्र जोशी सचिव लिटिल शटलर ग्रुप, सहित सभी पालकगण एवं वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाडियों ने बधाई एवं आगामी स्पर्धाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अग्रिम शुभकामना प्रेषित की है।






























