मानवाधिकार सहायत संघ द्वारा धार शहर के नौजवान शायर आली जनाब क़मर साक़ी का इस्तकबाल किया गया इस अवसर पर शहर अध्यक्ष कमालुद्दीन फारुकी, जिला महासचिव तमीम खान, शेख राज, सहित संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
धार@साबिर खान
अपनी चमकदार शायरी की वजह से पूरे हिंदुस्तान अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले कमर साकी सा.को बहुत पसंद किए जा रहे हैं और प्रदेश स्तर के मुशायरो में बुलाये भी जा रहे हैं। क़मर साक़ी पिछले सोलह सतरह सालों से मुशायरों के मैदान मैं अपनी धारदार शायरी से एक के बाद एक मुल्क के छोटे बड़े शहरों को फतह करते हुए धार शहर का नाम पूरे हिंदुस्तान में रोशन कर रहे हैं।
धार के इस युवा शायर ने अब तक प्रदेश स्तर के शायर राहत इंदौरी, वसीम बरेलवी ,मुनव्वर राना, फ़िल्मी गीतकार सन्तोष आनंद, नवाज़ देवबन्दी, ताहिर फ़राज़, जैसे देश के कई दिग्गज शायरों के साथ मंच को शेयर किया है। मानवाधिकार सहायता संघ द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की जाती हे उक्त जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी आजम राही द्वारा दी गई।






























