हज़रत ख़्वाजा शैख़ सद्र जहाँ चिश्ती (उर्फ) शरबती बाबा र ह का 35 वां उर्से मुबारक दिनांक 17 नवम्बर 2022 बरोज़ जुमेरात (गुरुवार) से शुरू हो कर शनिवार की सुबह रंग की महफ़िल के बाद इखत्ताम पज़ीर होगा।
धार@साबिर खान
इस उर्स में होने वाले सभी कार्यक्रम इस तरह हैं 17 नवम्बर को शाम 5 बजे आस्ताने पर चादर पेश की जाएगी
और रात ठीक 9 बजे ऑल इंडिया मुशायरा मुनक़्क़ीद किया जाएगा जिस में शिरकत करने वाले शायर हज़रात के नाम कुछ यूं हैं हुसैन अहमद शान उज्जैन, क़मर एजाज़ औरंगाबाद, अकबर ताज खंडवा, अमजद सैफ़ी खतौली यू पी, रईस अनवर इंदौर, अशफ़ाक़ रशीद देपालपुर, नईम आफताब तराना, तजदीद साक़ी इंदौर, मंज़ूर देपालपुरी, आरिफ़ देवासी, सुरखाब बशर उज्जैन, शमशाद ज़ख़्मी बड़नगर इस मुशायरे में मकामी शौरा हज़रात भी अपने कलाम पेश करेंगे वन्हीं 18 नवम्बर बरोज़ जुमा (शुक्रवार) को बाद नमाज़े ईशा क़व्वाली का प्रोग्राम होगा जिस में
जावरा के यूसुफ़ फ़ारूक़ साबरी क़व्वाल पार्टी और धार के शाहिद सलाम साबरी क़व्वाल पार्टी अपना कलाम पेश करेंगे। 19 नवम्बर को सुबह 7 बजे कुल की फातिहा, महफिले रंग, और उसके बाद लंगर का एहतिमाम क्या जाएगा उक्त जानकारी इस्लामपुरा उर्स कमेटी के सदर जनाब करीम खान द्वारा दी गई।।






























