खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय राजा देवीसिंह बैडमिंटन हाल पर शटलरो को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन किया गया।
धार@साबिर खान
जिसमें बैडमिंटन हाल पर अभ्यास कर रहे सभी बालक एवं बालिकाओं का एक साथ मिनी ग्रुप तथा सब जूनियर ग्रुप दो ग्रुप बनाकर मुकाबले आयोजित किए गए । आज खेले गये मिनी ग्रुप के फाइनल मुकाबले में आनंद मोरे ने नन्हे उभरते हुए शटलर्स अनय यादव को 15-8,15-9, से पराजित कर विजेता बने ।सब जूनियर ग्रुप के फाइनल मुकाबले में लेखिक भिजवा ने अर्थव सिंह यादव को 15-10, ,15-11 से पराजित कर विजेता का खिताब जीता। स्पर्धा के फाइनलिस्ट शटलरो से डॉ रानु मंडल पूर्व आयुष मेडिकल आफिसर, रविन्द्र सोनार वरिष्ठ जर्नलिस्ट, तथा संगीता बारीया, अखलेश शर्मा एडवोकेट ने परिचय प्राप्त कर उन्हें फाइनल मुकाबले में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीतने की शुभकामना दी। स्पर्धा के विजेता एवं उपविजेता शटलरो को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।इस अवसर पर विभाग के मनीष सोनी,केलाश जी, तथा राजेश वसुधरीया, यशवंत मोरे जी, सक्सेना जी, राकेश ठाकुर,अजय पवार, अज्जू खान आदि पालकगण विशेष रूप से उपस्थित थे।






























