Contact News Publisher
मुस्लिम शाह समाज जिला धार ने बदनावर मे शाह समाज का गठन किया। इसमें बदनावर शाह समाज ने भी एक शानदार कार्यक्रम रखा। जिसमे काई जिलों एवं विभिन्न शहरों के सभी समाज जन एवं समाज के संगठन के पदाधिकारी एवं सदर मोहतरम को आमंत्रित किया। बदनावर के शाह समाज के सभी गणमान्य नागरिक यहाँ मौजूद रहे।
धार@साबिर खान
विशेष रूप से इस महा सम्मलेन मे देश और समाज की तरक्की के लिए आधुनिक शिक्षा, दिनी तालीम, बच्चियों के अच्छे रिश्ते, नोजवानो के बेहतरीन भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य एवं रूढ़ीवादी परंपराओं को छोड़कर आधुनिक ता के दौर में चलने के सम्बंधित चर्चा हुई।
बदनावर से साबिर हुसैन शाह को बदनावर का सदर बनाया गया। इसमें इंदौर से शाह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग अध्यक्ष सलीम शाह धार से जिलाध्यक्ष जनाब शब्बीर शाह, गुडा भाई उपाध्यक्ष जनाब सिराज शाह, शहर युवा अध्यक्ष इमरान शाह कादरी, महासचिव शाहरुख़ शाह, युवा उपाध्यक्ष हासिम शाह,सरपरस्त शाकिर शाह एवं मासूम शाह, मिडिया प्रभारी याक़ूब शाह उपस्थित रहे।






























