महाभारत युद्ध की दो महान हस्तियों-विभूतियों का अनोखा महासंगम-जुडवा दरबार शनिवार को हर किसी को रोमांचित आनन्दित-भाव विभोर कर रहा था। एक और महान योद्धा-समर भूमि में अपने हाथों अपने शीश का दान करने वाले वीर बालक, कलयुग अवतारी खाटू नरेश प्रभु श्याम- तो दूसरी और वल्लभ नंदन अग्रोहा नरेश समाजवाद प्रवर्तक छत्रपति महाराजा अग्रसेनजी जन्म जयन्ति के अवसर की खुशी में अपने कुल वंशजों की बलाईयां-बधाईयां, मंगल गान ,भेंट पूजा स्वीकार करते दरबार में ठाठ से विराजमान थे।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
अग्रवाल समाज धार के ततावधान में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में म प्र अग्रवाल महासभा धार द्वारा आयोजित श्री खाटू श्याम जी का फूल मालाओं, रंग-बिरंगी रोशनी से दरबार सजा कर अग्रबन्धुओं के लिए यादगार बन गया।
दिव्य और पुण्य ज्योत प्रज्जवलित कर ,छप्पन भोग धरा कर,इत्र वर्षा की गई। देर रात गायक माधव अग्रवाल धामनोद और कृतिका राठौड़ कालीबावड़ी के भजनों पर आनन्द उठाते-नाचते-गाते, झूमते लहराते-जयकारे लगाते एक साथ हाथ खडे कर मीठी मीठी ताली बजाते बाबा की भक्ति में डूबे रहे।
भजन संध्या की शुरूआत अखंड ज्योत जलाकर पूजा अर्चना कर धामनोद के गायक माधव अग्रवाल द्वारा गणेश वंदना कर बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय, तेरे दरबार का नौकर हूं ,मेरे पलको का घर तैयार सावरे सहित विभिन्न तरह के भजनों की प्रस्तुति दी ,जिसके बाद कृतिका राठौड़ कालीबावड़ी ने कीर्तन की रात बाबा आज थाने आणो है… दुनिया में देव हजारो है बजरंग बली का क्या कहना… देता हर दम सावंरे तू हरे का साथ में भी जग से हार के आया थामले मेरा हाथ जैसे भजनों की प्रस्तुति के साथ धमाल भजनों पर माता-बहनों सहित अग्रबन्धु झूमते हुए नजर आए। जिसके बाद बाबा की महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज अध्यक्ष श्री योगेशजी अग्रवाल एवं महोत्सव समिति के संयोजक श्री दीपकजी अग्रवाल, मुख्य अतिथि श्रीमती अंकिता खेमका, पूर्व सैनिक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्री ओमप्रकाश अग्रवाल, अग्रवाल महासभा के संरक्षक बबन अग्रवाल ,विट्ठल अग्रवाल, राजेंद्र मोदी, संजय अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री आशीष गोयल, प्रांतीय उपमहामंत्री पराग अग्रवाल, जिलाध्यक्ष गोपीकिशन ने पूजन अर्चन कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।इस अवसर पर कमल अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, कविता अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, ममता अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, मोना अग्रवाल, हंसा अग्रवाल, शिल्पा गर्ग, रीना अग्रवाल, मीनाक्षी राजेश गर्ग, भावना गुप्ता,मधु अग्रवाल, पायल गोयल एवं मुरलीधर अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अनिल गुप्ता, लोकेश अग्रवाल, परिणय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल,रितेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, नवीन गर्ग, महेश अग्रवाल,दीपक अग्रवाल,निमिष गोयल,अंबर गुप्ता,मनीष,वैभव अग्रवाल,दिलीप सांघी, राजेंद्र गोयल वृंदावन, अनूप गुप्ता, शैलेंद्र पारावाला, दीपक अग्रवाल ,महोत्सव समिति सदस्य सहित कई अग्रबन्धु उपस्थित रहे।






























