भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक लाखन सिंह नवास में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्रवण मिश्रा की सहमति से एवं धार जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव यादव की अनुशंसा पर राधेश्याम निगम सादलपुर को भाजपा जिला खेल प्रकोष्ठ का धार जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा।
धार@साबिर खान
ज्ञात हो की राधेश्याम निगम पूर्व में प्रधानमंत्री जनकल्याण प्रचार प्रसार योजना के सह मीडिया प्रभारी एवं बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के मंडल संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी सादलपुर मंडल मीडिया प्रभारी आदि के पदों पर रहते हुए संगठन की रीति नीति को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देते आए हैं साथ ही खेल गतिविधियों में क्रिकेट एव कुश्ती कबड्डी आदि कला के क्षेत्र में भी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते आए हैं वर्तमान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करते हैं साथ ही नवनियुक्त जिला खेल प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी राधेश्याम निगम ने बताया कि खेल प्रकोष्ठ के माध्यम से सदूर ग्रामीण अंचल में प्रयास कर रहे खिलाड़ियों को जिला एवं प्रदेश स्तर पर लाने का निरंतर प्रयास किया जाएगा प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी ताकि जिले के ऊर्जावान और आशावादी खिलाड़ियों को आगे पहुंचाने में खेल प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा द्वारा दी गई।






























