दिनाँक 26 अगस्त 2022 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष भिण्ड में राजीव शर्मा (आई.ए.एस.) कमिश्नर शहडोल सम्भाग और ए.डी.एम.भिण्ड प्रवीण फुलगारे की उपस्थिति में स्व.बाबा जनकराम (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी) ट्रस्ट के द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को प्रवीण्य सूची में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 1000 800 और ₹500 की राशि प्रतिमाह बच्चों के खातों में स्थानांतरित की जाएगी।
भिंड@टीम भारतीय न्यूज़
जिसके अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार भिंड में लहार से शाइनिंग ग्लोरियस स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल रोन में अध्ययनरत कुमारी पायल समाधिया पिता जानकी नंदन समाधिया (शासकीय शिक्षक) ने CBSE हाईस्कूल परीक्षा 2022 में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने और माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड हायर सेकेंडरी परीक्षा 2022 में मध्य प्रदेश प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहार में अध्ययनरत छात्रा कुमारी शिल्पी बघेल व माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2022 में शासकीय ठाकुर ज्ञान सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वैसपुरा में अध्यनरत अभिराम दुबे पिता आदित्य दुबे (शासकीय शिक्षके ) ने मध्य प्रदेश की प्रवीण सूची में दसवां स्थान प्राप्त करने पर ट्रस्ट के द्वारा सभी बच्चो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और साथ ही ₹1000 मासिक प्रोत्साहन राशि एक वर्ष तक लगातार उनके खातों में स्थानांतरित की जाएगी यह ट्रस्ट माननीय कमिश्नर महोदय राजीव शर्मा जी के दादाजी के नाम से संचालित है और राजीव शर्मा भी मूलता भिंड जिले के ही निवासी हैं आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्यभान सिंह भदौरिया,संजीव दूरवार और संदीप सिंह कुशवाह सहित शिक्षा विभाग एवं कलेक्ट्रेट भिण्ड केअधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।






























