Contact News Publisher
आरोन में भी ई-चालान व्यवस्था चालू हो गई है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन न करने पर लोग पुलिस के समक्ष पैसा न होने का बहाना बनाकर बच जाते थे इस व्यवस्था के लागू होने से उनका बहाना नहीं चलेगा। जेब में रुपये नहीं होने पर पुलिस एटीएम कार्ड से चालान की राशि वसूल लेगी।
गुना@टीम भारतीय न्यूज़
इसी क्रम में आज नगर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों का ई चालान काटा गया। वही थाना प्रभारी आमोद सिंह राठौर के निर्देशन पर पुलिस के जवान थाना परिसर के सामने यातायात नियमों का उलंघन करते पाए गए लोगो के ई चालान काटे गए।






























