हर घर तिरंगा अभियान के तहत रतलाम शहर में 13 अगस्त को ऐतिहासिक रूप से 22000 फीट लंबाई का तिरंगा झंडा फहराया गया हजारों लोगों की उपस्थिति में स्थानीय कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झाली तलाब की पूर्ण गोलाई में 22000 स्क्वायर फीट आकार का तिरंगा झंडा फहराया गया।
रतलाम@टीम भारतीय न्यूज़
इस अवसर पर आयोजक रतलाम शहर के प्रथम नागरिक मेयर प्रह्लाद पटेल के अलावा, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार नागरिकगण मौजूद रहे, महापौर प्रह्लाद पटेल एवं शहर विधायक की मंशा अनुसार कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी की पहल पर रतलाम नगर निगम द्वारा निगमायुक्त अभिषेक गहलोत के निर्देशन में अल्प अवधि में 22000 स्क्वायर फीट का तिरंगा झंडा तैयार कर ऐतिहासिक झाली तालाब पर फहराया गया इस अवसर के साक्षी शहर के हजारों लोग बने, वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत था जोश के साथ लगे राष्ट्रीय सम्मान के नारों से परिसर गूंज उठा नागरिकों ने हृदय की गहराइयों से तिरंगे झंडे के साथ अपनी आत्मीयता और गौरव को आत्मसात किया।
महापौर प्रह्लाद पटेल ने कहा कि शहर ने इतिहास रचा है 22000 स्क्वायर फीट आकार के तिरंगे झंडे को शहर के ऐतिहासिक झाली तालाब पर फहराया गया है। राष्ट्र गौरव में अभिवृद्धि के इन क्षणों में उपस्थित हजारों लोग अभिभूत हैं हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से जन-जन अपने हृदय की गहराइयों के साथ राष्ट्रध्वज के गौरव से जुड़ा है कहा कि अभियान में व्यापक रूप से आमजन तिरंगा यात्राओं में सम्मिलित हो रहे हैं शहर विधायक ने कहा कि विशाल ध्वज निर्माण द्वारा रतलाम शहर का नाम रोशन किया गया है उन्होंने आगे कहा कि यह राष्ट्र गौरव का क्षण है, आम नागरिक राष्ट्र भावना से सराबोर है। इसके साथ ही डीआईजी सुशांत सक्सेना, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी ने आरआई कंवर पाल सिंह के साथ यात्रा में शामिल हुए।






























