नगर पालिका परिषद गुना एवं व्यापार उद्योग संघ के संयुक्त तत्वाधान में अमानक पॉलीथिन, अमानक प्लास्टिक के उपयोग की रोकथाम हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
गुना@टीम भारतीय न्यूज़
रैली में उद्योग एवं व्यापार संघ के सभी पदाधिकारी, बाजार संघ के व्यापारी, स्कूली छात्र छात्राएं, नगर पालिका के कर्मचारी तथा समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। नगर पालिका कार्यालय से प्रारंभ हुई रैली हाट रोड़, निचला बाजार, सदर बाजार ,सुगन चौराहा, लक्ष्मीगंज, जयस्तंभ चौराहा होती हुई शास्त्री पार्क पर समाप्त हुई। मार्ग में व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पॉलिथीन में सामान ना मांगने, घर से थैला लाने, शहर को स्वच्छ बनाने के संबंध में स्टीकर दुकानों पर चस्पा किए जा रहे थे साथ ही दुकानदारों को समझाइश दी जा रही थी कि वह 100 माइक्रोन से कम की पॉलीथिन का उपयोग न करें। शासन द्वारा विभिन्न प्रकार के सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंध किया गया है जिससे अपने शहर, प्रदेश, देश से कचरे का निपटान आसान किया जा सके। सुगन चौराहे पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी ईशांक धाकड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि अमानक पॉलीथिन जो शासन द्वारा अब 100 माइक्रोन निर्धारित की गई है ,
उससे कम की पॉलीथिन का उपयोग करना पूर्णत: प्रतिबंध हो चुका है । सभी व्यापारी भाइयों दुकानदारों को इसके विकल्प पर विचार करना होगा। स्वच्छता के संबंध में सीएमओ श्री धाकड़ ने कहा कि प्रत्येक दुकानदार अपने प्रतिष्ठान के आगे 2 डस्टबिन रखें आपका सहयोग हमें शहर को सुन्दर बनाने में मार्गदर्शी होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि आप की तरफ से जो पहल होगी हम उसे चार कदम आगे बढ़कर निभाएंगे । शास्त्री पार्क पर उद्योग एवं व्यापार संघ के अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमने नगर पालिका प्रशासन से स्टाक क्लीयर करने के लिए 31 जुलाई तक का समय मांगा था जो स्टॉक है व्यापारियों के पास उसे समाप्त कर लेंगे,प्रशासन का पूरा सहयोग मिला किन्तु बाजार में अभी बिकल्पों की कमी है,फिर भी शासन द्वारा हमें पूरा सहयोग किया गया किंतु व्यापारी भाइयों को पॉलिथीन या अन्य उपयोगी चीजों के विकल्प प्राप्त होते हैं हम पूरे शहर में हर व्यापारी से अमानक पॉलीथिन अमानक स्तर की प्लास्टिक का पूरी तरह उन्मूलन कर लेंगे उन्होंने सभी व्यापारी भाइयों से शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाने तथा हर घर झंडा फहराने हेतु सहयोग की अपील की।।






























