Contact News Publisher
स्वराज अमृत महोत्सव अंतर्गत आम समाज में देशभक्ति की भावना जागृत हो और सभी पूरे हर्षोल्लास से आजादी के 75 साल का यह महोत्सव मनाए इसलिए अमर बलिदानी का पुण्य स्मरण करते हुए रोटरी क्लब धार (मेन) ने चौराहे पर साज-सज्जा की है।
धार@साबिर खान
आज टीवीएस चौराहे पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल तिवारी, सचिव रोटेरियन लोकेश राठौर, रोटेरियन दीपक अग्रवाल ,रोटेरियन संजय लुहाड़िया, रोटेरियन रमेश जोशी, रोटेरियन जितेंद्र आहूजा, कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन परिणय अग्रवाल ,रोटेरियन दिलीप राठौर, रोटेरियन आशीष गोयल की उपस्थिति में इसे जनता को समर्पित किया गया। देशभक्ति से परिपूर्ण नारे लगाए गए और सभी से अपील की हर-हर तिरंगा,घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं और सभी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घर, प्रतिष्ठान और संस्थान पर तिरंगा लगाएं।






























