धार (निप्र) धार जिला पंचायत चुनाव में वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस समर्पित युवा उम्मीदवार शंकर चौहान के विजय होने के पश्चात धार स्थित कांग्रेस नेता लियाकत पटेल के निवास पर इष्ट मित्र साथियों कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर शंकर चौहान जीताओ समिति के सदस्यगण एवं कांग्रेस नेता गण एवं कार्यकर्ता एवं इष्ट मित्र उपस्थित थे उक्त जानकारी कमलनाथ विचार मंच के धार जिला अध्यक्ष राजेश कामदार लोधा द्वारा दी गई।