हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माने जाने वाली दरगाह हजरत मेहमुद शाह चिश्ती खुजावॉ का परम्परा अनुसार उर्स इस वर्ष दिनांक 5 जुन एवं 6 जुन को बड़ी शानो शौकत से मनाया जावेगा।
धरमपुरी@जफर अली
उर्स कमेटी के सदर न्याज मोहम्मद झंकार द्वारा बताया गया है हजरत मेहमुद शाह चिश्ती का उर्स स्टेट समय से होता चला आ रहा है बाबा की दरगाह पर हिन्दु-मुस्लिम दोनो समुदाय के लोग मन्नत व दर्शन के लिये आते है पिछले दो वर्षो से कोरोना संक्रमण होने से उर्स का आयोजन कमेटी द्वारा नहीं किया गया था। हालात सामान्य होने पर इस वर्ष दिनांक 5 जुन 2022 को दोपहर 03.00 बजे चादर जुलुश झंकार होटल से नगर के आजाद मार्ग, खुज नदी होते हुऐ बाबा के आस्ताने पर पहुँचेगी जिसके बाद दरगाह शरीफ पर चादर पेश कर फातेहा ख्वानी और देश की तरक्की व अमन चैन एवं भाई चारे के लिये दुआ की जावेगी। तथा सायं 5.00 बजे स्थानीय सिंधी मोहल्ला मुस्लिम जमात खाने में लंगर (भण्डारे) आयोजन होगा। दिनांक 6 जुन 2022 सोमवार को खुज नदी के समीप कव्वाली चौक में रात्रि 10 बजे से सुबह 05:00 बजे तक हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल गुलाम हबीब पेंटर अलीगढ़ यु.पी. एवं अंजुम बानो मुंबई द्वारा कलाम पेश किये जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथ क्षेत्रिय सांसद छतरसिंह दरबार, विधायक पांचीलाल मेड़ा, पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन, न.प. अध्यक्ष शब्बीर पहलवान आदि शामिल होगें।






























