मध्यप्रदेश के बड़े जिलों में शुमार जिले धार से कुक्षी तहसील को पृथक कर जिला बनाने की मांग लम्बे समय से करते हुए संघर्षरत है। सभी दृष्टि से कुक्षी जिला बनाये जाने हेतु सक्षम है।
कुक्षी@टीम भारतीय न्यूज़
कुक्षी नगर आगमन पर धार जिले के प्रभारी कैबिनेट मंत्री प्रभुराम चौधरी को कुक्षी जिला बनाने का मांग प्रस्ताव पत्र “कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन” प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व मेंसौपा गया।
प्रमुख रूप से सांसद छत्तर सिंह दरबार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती रेलम चौहान, पूर्व केबिनेट मंत्री रंजना बघेल, प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष लोकेश सरदार, पार्षद श्रीमती रेखा प्रफुल्ल जैन, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र बघेल, भाजपा जिला मंत्री ओपी पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश चौहान, कुक्षी भाजयुमो अध्यक्ष गौरव ब्रजवासी, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश जमादारी, थोक किराणा व्यापारी संघ सचिव रूपेश बड़जात्या, मुकेश भावसार, केसी मिस्त्री, रमण माली, कन्हैयालाल व्यास, विजय जिराती, राजा राठौड़, संजय मारुति, एड. दिलीप सोलंकी, संतोष गुप्ता, संदीप गुप्ता, सरपंच दुदा सिंह, यस मालवीय, शिवम पाटीदार, मोनेश जैन आदि उपस्थित थे।
जनहित मंच “जनादेश सरकार” प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार ने बताया कि, क्रमबद्ध आंदोलन को गति देते हुए दिनांक: 27/02/2022 रविवार से अनिश्चितकालीन साप्ताहिक सांकेतिक धरना प्रदर्शन प्रति रविवार रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक 2 घण्टे स्थान: माँ गायत्री मंदिर प्रांगण कुक्षी (म.प्र.) में जारी है।
लगातार “कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन” ने क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक व अन्य संगठनों के समर्थन पत्र भी मांग पत्र के साथ प्रेषित किये थे।
जिसके पश्चात भी उपरोक्त मांग को लेकर प्रदेश सरकार व प्रशासन को लगातार ध्यानाकर्षित करवाने को खून से पत्र प्रेषित किया गया और दिनांक: 07 अक्टूम्बर 2021 से 26 जनवरी 2022 तक 112 दिवसीय मौन व्रत भी किया गया।
पाटीदार ने बताया- मैं दिनांक : 25 मई 2022 बुधवार सुबह 9 बजे माँ गायत्री मंदिर में पूजा आरती कर कुक्षी से आरएसएस मुख्यालय नागपुर (महाराष्ट्र) तक साइकिल यात्रा करते हुए वहां मांग प्रस्ताव पत्र सोपेंगे।
आरएसएस का भी कार्यो की दृष्टि से जिला कुक्षी है।
हमारी मांग पर अतिशीघ्र कार्यवाही करें अन्यथा क्रमबद्ध आंदोलन का जिम्मेदार शासन-प्रशासन होगा।
चेतावनीपूर्वक अनुरोध है कि, कुक्षी को अतिशीघ्र जिला घोषित व स्थापित कर क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात देना ही होगा।






























