धार जिले की ग्राम सामर की सबसे खूबसूरत ईदगाह में अदा की गई ईदुउल फितर की नमाज।
धार@साबिर खान
मुस्लिम पंच कमेटी के सदर जनाब नवाब पटेल साहब खजांची रफीक पटेल साहब के द्वारा बताया गया है कि सामर मैं ईदगाह का तामीरी काम तक़रीबन दिसंबर 2020 से चल रहा था जो 28 अप्रैल 2022 को पूरा किया गया आज तारीख 3 मई 2022 सुबह 8:30 पर जामा मस्जिद के इमाम साहब जनाब मौलाना हाफिज कमरुद्दीन साहब ने ईदउल फितर की नमाज अदा कराई और हमारे मुल्क हिंदुस्तान में अमन चैन के लिए दुआएं की गई और गांव के सभी लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी ईदगाह के बारे में यह बताया जा रहा है की सबसे खूबसूरत ईदगाह है जो कि 10000 स्क्वायर फीट में बनी हुई है जिसमें 2 बड़े गुंबद हैं और 14 मीनार हैं सबसे अच्छी बात यह है कि यहां इमारत गांव के ही ताऊन से बनाई गई है देखने वालों का मानना है कि यह धार जिले की सबसे खूबसूरत ईदगाह है।






























