खरगोन जिले के ग्राम बामनपुरी के अंबा फाल्या में आपसी विवाद के दौरान दो लोगों ने गालीगलौज करते हुए दादा-पोते को तीर मार दिए। बुजुर्ग को बांह व पोते को पीठ में तीर लगा। परिजन इन्हें लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।
बिस्टान@टीम भारतीय न्यूज़
पुलिस के अनुसार किसान नवलसिंह पिता जंगू (55) निवासी अंबा फाल्या बामनपुरी व उसका पोता मोहन पिता तिस्तिया शनिवार की शाम 6 बजे घर के सामने बैठे थे। गांव के ही गुलाम पिता ज्ञानसिंह व उसका भाई फुग्गा पहुंचा। गालीगलौज करते हुए घर से निकल जाने को कहा। नवलसिंह ने गालीगलौज करने से मना किया तो गुस्से में गुलाम ने तीर चला दिया। यह नवलसिंह की बांह में जा फंसा। बीचबचाव करने आए मोहन की पीठ पर भी तीर चला दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
टीआई आरपी तिवारी ने बताया घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा गय। यहां से जिला अस्पताल ले जाया गया।
जमीन विवाद में मारे पत्थर, एक घायल
शनिवार शाम 7 बजे ग्राम सेजला में जमीन विवाद को लेकर काका-भतीजा में झगड़ा हो गया। इस घटना में काका डॉक्टर पिता जंगलिया भील ने भतीजे विक्रम रमेश भील (20) पर पथराव कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने पर परिजन थाने पहुंचे। यहां से पुलिसकर्मी की मदद से घायल कोखरगोन गया। जिला अस्पताल रैफर किया गया।






























