Contact News Publisher
कलेक्टर डॉक्टर पंकज जैन की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम के सभागार में मंगलवार को आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।
धार@साबिर खान
बैठक में एसपी आदित्य प्रताप सिंह सहित शांति समिति के सदस्य गण और अधिकारी गण मौजूद थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी त्योहार परम्परागत हर्ष और उल्लास से मनाए जाएँगे। पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाने में सहयोगी होगा। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी त्यौहारों के अवसर पर सभी जगह साफ सफाई व पार्किंग ,लाइट व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए । अक्षय तृतीया पर बाल विवाह न हो इसका ध्यान रखा जाए। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पर्वत सिंह चौहान, नगर पालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया , एएसपी देवेंद्र पाटीदार, एडीएम श्रंगार श्रीवास्तव , एसडीएम नेहा शिवहरे सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।






























