धार कलेक्टर डॉ पंकज जैन के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त जिला यशवंत धनोरा के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में धार जिले के वृत्त गंधवानी से मिली सूचना पर आबकारी बल के द्वारा सोमवार कार्यवाही करते हुए जोबट फाटे पर आयशर से परिवहन की जा रही कुल 7000 लीटर स्पिरिट जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। संयुक्त सामग्री का वाहन सहित अनुमानित मूल्य लगभग 28 लाख रुपए है। यह कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी की टीम के द्वारा की गई।