Contact News Publisher
जनजाति सुरक्षा मंच की डीलिस्टिंग महारैली रविवार को नगर में निकली जिसका भारतीय जनता पार्टी धार नगर द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में स्थानीय मोहन टॉकीज चौराहे पर भव्य स्वागत किया।
धार@साबिर खान
महारैली में जनजाति समाज के हजारों लोग एकत्रित हुए, उद्देश्य जिन जनजाति व्यक्ति ने हिन्दू धर्म छोड़ कर अन्य धर्म कों अपनाया है उन्हें, जनजाति समाज कों मिलने वाले आरक्षण समेत समस्त लाभो से हटाया जाए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, जिला महामंत्री सन्नी रिन, नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर, जिला मंत्री पवन कुशवाह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ,आशीष गोयल, विवेक गौड़, पार्षद रवि मेहता ,नगर महामंत्री राजेश डाबी, नगर उपाध्यक्ष सोनिया राठौर, विपुल चोपड़ा, कुंदन भूरिया, नगर मंत्री राजेंद्र राठौर, अंकित जैन, भाजयुमो नगर अध्यक्ष देवेंद्र रावल, महेश बोडाने, उमेश हांडीवाला, कुलदीप आर्य, करण पटेल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।






























