Contact News Publisher
धार मुस्लिम समाज का पवित्र रमजान माह का तीसरा असरा शुरू हो चुका है जिसमे चौदह घंटे समाजजन चालीस डिग्री तापमान पर भूखे प्यासे रहकर खुदा की इबादत में लीन है वही बच्चे भी इबादत में पीछे नहीं है।
धार@साबिर खान
घर के बड़े बुजुर्गों के समझाने के बाद भी कई बच्चे इस भीषण गर्मी में रोजे रख रहे है कई बच्चो द्वारा पूरे रोजे रखे जा रहे हैं तो कई अपने जीवन का पहला रोजा रख पवित्र माह में रोजे रखने की शुरुआत कर रहे हैं। इसी कड़ी में मोहम्मद हसन कुरेशी (7 साल) ने रोजा रख सब को हैरान कर दिया।
शाम के वक्त जब हसन रिश्तेदारों एवं परिचितों के घर अफ्तारी देने पहुंचा तो सभी ने दुआए देते हुवे बतौर नजराना भी दिया। सफलता और सब्र से रोजे को हसन ने मुकम्मल किया
इस भीषण गर्मी में जहाँ बड़े बड़ो को रोजे में मुश्किल आ रही है वही बच्चे पूरी श्रद्धा और लगन से अपने रोजे पूरे कर रहे हैं।






























