स्टेट प्रेस क्लब मप्र द्वारा देश के जाने-माने पत्रकारों को भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में 16 अप्रैल 22 को शब्द ऋषि सम्मान से नवाज़ा गया है…श्री ब्रजेश राजपूत खरगोन दंगों की रिपोर्टिंग में व्यस्त होने के कारण आयोजन में इंदौर नहीं पहुँच सके थे।
स्टेट प्रेस क्लब मप्र के भोपाल संभाग के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने स्टेट प्रेस क्लब मप्र का शब्द ऋषि सम्मान श्री राजपूत को सौंपा…जर्नलिस्ट क्लब के वरिष्ठ साथी श्री राजेश पांडे, श्री दिनेश गुप्ता और श्री रंजन के साथ मिलकर सम्मान पत्र श्री ब्रजेश को सौंपा गया।
श्रीमती ब्रजेश राजपूत भी इस अवसर पर मौजूद रहीं…सम्मान प्रदान करने के लिए श्री ब्रजेश राजपूत ने स्टेट प्रेस क्लब मप्र का आभार व्यक्त किया…बड़ी संख्या में भोपाल के मीडिया साथी इस मौके पर मौजूद रहे।






























