Contact News Publisher
मुस्लिम समाज का पवित्र माह रमजान चल रहा है। अंचल में गर्मी भी कहर ढा रही है वहीं रमजान के चलते मुस्लिम समाज का उत्साह भी चरम सीमा पर है।
धार@साबिर खान
अंचल में इन दिनों तापमान 40 डिग्री के लगभग है इसके बावजूद भी मुस्लिम समाज का उत्साह देखते ही बन रहा है। इतनी भीषण गर्मी के बावजूद भी मुस्लिम समाज सुबह से लेकर शाम तक भुखा प्यासे रहकर रोजा रखकर खुदा की इबादत कर रहे हैं। समाज के वृद्धजनों नोजवानों सहित ही बच्चों में भी रमजान के रोज़े रखने का उत्साह लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में धार शहर के मान खिड़की में रहने वाले 11 साल के आवेश ने अपनी जिंदगी का पहला रोजा रख खुदा की इबादत की देश प्रदेश में अमन शांति आपसी भाई चारा कायम रहे इसके लिए आवेश ने दुआ मांगी। इस अवसर पर परिवार जनों ने आवेश को पुष्प माला पहनाकर उसका उत्साहवर्धन किया।






























