एसडीएम कार्यालय में किसानों ने सौंपा ज्ञापन, पनीर फेक्ट्री प्रकरण को लेकर एसडीएम ने लिये क्षेत्रीय किसानों के कथन, मुख्यमंत्री कार्यालय से कलेक्टर को दिये पनीर फेक्ट्री प्रकरण में जाँच के आदेश।
सीहोर@टीम भारतीय न्यूज़
विगत कई समय से ग्राम पिपलिया मीरा, चन्देरी सहित क्षेत्रीय किसानों के द्वारा शासन/ प्रशासन को पिपलिया मीरा स्थित पनीर फेक्ट्री के खिलाफ ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। पीडि़त किसानों का कहना है कि फेक्ट्री संचालक व प्रंबधक के खिलाफ उचित कार्यवाही नही होने के कारण फेक्ट्री की अवस्थाऐं जस की तस है और किसानों को आज भी उसी हाल में छोड़ रखा है, जिसके कारण किसानों में काफी आक्रोष व्याप्त है। इसी को लेकर किसान मुख्यमंत्री कार्यालय भी पहुंचे और मुख्यमंत्री महोदय को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कलेक्टर सीहोर को तत्काल जाँच के आदेश दिये। मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी द्वारा पिपलिया मीरा व चँदेरी के किसानों को सीहोर कलेक्टे्रट बुलवाया गया और प्रत्येक किसानों से चर्चा कर आवश्वस्त किया गया। किसानों ने जनसुनवाई में प्रदर्शन कर पनीर फेक्ट्री के खिलाफ जोरदार नारे लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। तत्पश्चात सभी किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अनुविभागीय को ज्ञापन सौंपा। जन पर अनुविभागीय अधिकारी ने शीघ्र ही जाँच कराने का आश्वन दिया एवं पनीर फेक्ट्री के खिलाफ चल रहे प्रकरण के मामले में आगामी दिनों में किसानों को तहसील न्यायालय में उपस्थित होने के लिये पत्र जारी किये।






























