Contact News Publisher
मुस्लिम समाज का पवित्र माह रमजान चल रहा है। अंचल में गर्मी भी कहर ढा रही है वहीं रमजान के चलते मुस्लिम समाज का उत्साह भी चर्म सीमा पर है।
धार@साबिर खान
अंचल में इन दिनों तापमान 40 डिग्री के लगभग है वहीं इसके बावजूद भी मुस्लिम समाज का उत्साह देखते ही बन रहा है। इतनी गर्मी के बावजूद भी मुस्लिम समाज दिन भर भुखा प्यासे रहकर रोजा रखकर खुदा की इबादत कर रहे हैं। समाज के वृद्धजनों नोजवानों सहित ही बच्चों में भी रमजान का उत्साह नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को धार शहर के गुलमोहर कालोनी में रहने वाली 8 साल की अलशिफा मनिहार ने अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखा तथा खुदा की इबादत की। इस अवसर पर परिवार जनों ने अलशिफा को पुष्प माला पहनाकर उसका उत्साहवर्धन किया।






























