अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राहुल चौहान द्वारा धरमपुरी अनुभाग मुख्यालय पर जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। धरमपुरी अनुभाग के सभी नागरिकों को सूचित किया है कि प्रति मंगलवार को जनसुनवाई जनपद पंचायत धरमपुरी में आयोजित की जा रही है।
धरमपुरी@जफर अली
इसी प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारी के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी श्री चौहान द्वारा नगर में स्वच्छता के संबंध में निरीक्षण किया और नगर पालिका अधिकारी को स्वच्छता के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। नगर परिषद धरमपुरी में पार्क, प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई और सौंदर्यकरण करने के निर्देश दिए। नगर परिषद धरमपुरी को वाटर प्लस बनाने हेतु मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों के साथ निकाय में भ्रमण कर हाउस सर्विस कनेक्शन लाइन से छूटे हुए होटल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, दुकानों आदि को जोड़ने के लिए नए कनेक्शन किये किये जायें, ताकि एक भी घर, दुकान नही छूटे, घर का पूरा गंदा पानी ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंच सके। साथ ही कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों के साथ बैठक कर वाटर प्लस के संबंध में आ रही समस्याओं और आगामी तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। यहां का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 2 एमएलडी क्षमता का निर्मित किया गया हैI अभी तक कुल 2242 घरों को हाउस सर्विस कनेक्शन द्वारा सीवरेज लाईन से जोड़ा गया है। जिसके उपरांत सीवरेज का पानी 2 आई.पी.एस़. एवं 1 एम.पी.एस. से होते हुये सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर आयेगा। नगर से निकलने वाले गंदे पानी को साफ कर पुनः उपयोग हेतु तैयार किया जाएगा।
वर्तमान में मध्यप्रदेश में इस वर्ष पांच नगरीय निकाय वाटर प्लस के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रही है, उसमें से धरमपुरी एक होने से नगर के लिए गौरव की बात है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी का उपयोग नगर के बगीचे, ईट भट्टे,नाली एवं रोड़ों की सफाई कार्य तथा खेत खलिहान में किया जाएगा। बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामप्रसाद भावरे, मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी बैठक में उपस्थित थे।






























