कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को समस्या के निराकरण के लिए निर्देश दिए।
धार@साबिर खान
इस जनसुनवाई में कुल 82 आवेदन आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी जनसुनवाई में सीएम हेल्प लाईन के लम्बित मामले भी लेकर आए और शिकायत कर्ता से फोन पर चर्चा करें। उनकी समस्याओं का संतुष्टिपूर्ण निराकरण का प्रयास करें।
जनसुनवाई में पीथमपुर के ग्राम बरोदा निवासी रामचंद्र पिता जगन्नाथ ने बैसाखी के लिए आवेदन प्रस्तुत किया जिन्हे कलेक्टर डॉ जैन ने मौके पर ही बैसाखी उपलब्ध करवाई।
इस जनसुनवाई में मुआवजा राशि दिलवाने, स्वरोजगार योजना अंतर्गत सब्सिडी राशि दिलवाने, मजदूरी की राशि दिलवाने, आवास योजना का लाभ दिलवाने, मकान का पटटा दिलवाने, पेंशन दिलवाने, स्वरोजगार योजना में ऋण दिलवाने, आर्थिक सहायता दिलवाने, सड़क निर्माण व डेªनेज लाईन सुधरवाने संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।






























