Contact News Publisher
कलेक्टर डॉक्टर पंकज जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड धार एवं सरदारपुर के कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यांत्रियों के साथ जिले में कार्यरत जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यो की समीक्षा ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ के एल मीणा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
धार@साबिर खान
बैठक में कलेक्टर डॉ जैन ने योजनाओं की प्रगति काफी धीमी होने के संबंध में अप्रसन्नता व्यक्त की गई एवं योजनाओं की गति बढ़ाने हेतु जल जीवन मिशन के अंतर्गत अनुबंधित ठेकेदारों की बैठक आयोजित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जिले में बंद नलजल योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुधार कर चालू कराया जावे एवं जिले में स्थापित हैण्डपंपों का नियमित संधारण किये जाने हेतु राईजर पाईप बढ़ाये जाने, सिंगलफेस पंप स्थापना की कार्यवाही की जावे। जिससे ग्रामीणों को ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण की गई योजनाओं की सूची प्रति सप्ताह जिला पंचायत को देवे। जिससे योजना संचालन संधारण हेतु संबंधित ग्राम पंचायत को हस्तांतरित की जा सकें एवं योजनाओं के हितग्राहियों से जल कर की राशि वसूली हेतु कार्यवाही की जा सकें। जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण योजनाओं को संचालन / संधारण हेतु हस्तांतरण करावें।
बैठक में कार्यपालन यंत्री धार द्वारा बताया गया कि जिले में स्थित 1450 ग्रामों की समूह / एकल ग्राम योजना बनाई गई है। जिले के 30 ग्रामों में जनसंख्या कम होने से या डूब क्षेत्र मे होने से योजना हेतु उपयुक्त नहीं है, जिनका पुनः सर्वेक्षण कराया जा रहा है।






























