धरमपुरी क्षेत्र को मिली बड़ी प्रशासनिक सौगातनया सब डिवीजन बनाया गया, राहुल चौहान होंगे धरमपुरी एसडीएम।
धरमपुरी@जफर अली
धार जिला कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने आदेश जारी कर धरमपुरी क्षेत्र को राजस्व विभाग का नया सबडिवीजन बनाकर नई प्रशासनिक सौगात दी है ।
नए सबडिवीजन मजिस्ट्रेट अर्थात एसडीएम के रूप में राहुल चौहान की पदस्थापना की गई है ।
ज्ञातव्य रहे कि राहुल चौहान पहले भी मनावर के एसडीएम रह चुके हैं ।
जहां अभी तक धरमपुरी क्षेत्र के लोगों को राजस्व की दृष्टि से काम होने पर मनावर की ओर मुंह ताकना पड़ता था । हर छोटे बड़े काम के लिए मनावर की दूरी तय करना लोगों की मजबूरी हो गई थी । जिसे लेकर क्षेत्र के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा काफी लंबे समय से जो मांग की जा रही थी वह अब जाकर पूरी हो पाई है ।
इस नए प्रशासनिक मेकअप के बाद इस स्तर के सारे कार्य धरमपुरी मुख्यालय से ही संपादित किए जा सकेंगे । क्षेत्र के लोगों का मनावर आने जाने में जो समय एवं पैसा बर्बाद होता था वह बचाया जा सकेगा । जिससे धरमपुरी क्षेत्र में बड़ा हर्ष है । युवा एवं प्रबुद्ध कलेक्टर के इस कदम की चहू और सराहना हो रही है । इस पदस्थापना को लेकर धार कलेक्टर डॉ पंकज जैन एवं नवनियुक्त एसडीएम राहुल चौहान को धामनोद पत्रकार संघ सहित तहसील के पत्रकारों ने बधाइयां एवं धन्यवाद प्रेषित किया है ।






























