Contact News Publisher
धरमपुरी हजरत अब्दुल्लाह शाह दाता बियाबानी का 507वा उर्स कोरोना में बीते दो साल के बाद इस वर्ष अपने रंग पर है।
धरमपुरी@जफर अली
प्रतिदिन दूर-दूर से बड़ी संख्या में सभी धर्मों के लोग दर्शनलाभ और मेले का आनंद लेने आ रहे है। इसी बीच 29 मार्च को हजरत अब्दुल्लाह शाह दाता बियाबानी सरकार के छोटे भाई की औलादों में से जनाब इनाम हसन गुदड़ी शाह बाबा अजमेर व सज्जादानशीं दरगाह हजरत मखदूम स्माउद्दीन सोहरवर्दी महरौली शरीफ दिल्ली से उर्स में शिरकत करने बियाबानी आ रहे है। जो बियाबानी दरगाह परिसर के बाहर ख़ानक़ाह से 29 मार्च को शाम 07:00 बजे ख्वाज़ा गरीब नवाज की चादर व बियाबानी दाता के वालिद की चादर जुलुस के रूप में निकाल कर दरगाह अब्दुल्लाह बियाबानी सरकार में पेश करेंगे। जिसके बाद ख़ानक़ाह में लंगर(भंडारे) का आयोजन होगा। इस बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु बियाबानी दरगाह पहुँचेगे।






























