हजरत शेख अब्दुल्लाह शाह दाता पीर बियाबानी कालीबावड़ी का 507वां उर्स 23 मार्च को सुबह 11 बजे संदल,चादर,लंगर की रस्म के साथ आगाज हुआ।
धरमपुरी@जफर अली
उर्स 1 अप्रैल तक चलेगा। क्षेत्र सहित आस-पास ग्रामीण से श्रद्धालु दाता के दरबार में मन्नते पूरी होने और मुराद लेकर पैदल चलकर पहुंचते हैं। उर्स कमेटी सदर असलम जमीदार ने बताया 27 मार्च रात 9 बजे आमील आरीफ मेरठ और सरफराज साबरी कव्वाल पार्टी जयपुर के बीच क़व्वाली का मुकाबला होगा। 28 मार्च को सरफराज अनवर साबरी जलालाबाद और जुबैर सुल्तानी कव्वाल पार्टी बदायू के बीच मुकाबला होगा। 29 मार्च को दरगाह परिसर में सुबह 09:00 बजे महफिले रंग व कुल की फातेहा का आयोजन होगा। जिसमें सरफराज अनवर और सादिक अनीस नजमी व अफरोज साबरी कलाम पेश करेंगे। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ सूफी, शंत, उपस्थित रहेंगे।संपूर्ण उर्स में श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए निःशुल्क वाहन व्यवस्था प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रहेगी।
उर्स में बियाबानी दाता के खानदान के लोग करते है शिरकत
उर्स में हजरत अब्दुल्लाह शाह दाता के पिता मखदमू शेख समाउद्धीन सोहरवर्दी के सज्जादेनशी व बियाबानी दाता के छोटे भाई मखदूम शेख नसीरुद्दीन के 16 वीं पुश्त के वंशज इनाम हसन गुदड़ी शाह बाबा 5 अजमेरी गत वर्ष अजमेर का संदल व दिल्ली से बियाबानी दाता के पिता की दरगाह की चादर लेकर यहां पहुंचे थे। जो इस बार भी आएंगे। उर्स कमेटी सदर जमीदार ने बताया रविवार और सोमवार को महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए शाम 7 से रात 12 बजे तक महिलाओं के मीना बाजार में पुरुषों के आने जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस विभाग भी उर्स को देखते हुए पुख्ता इंतजाम के लिए जुटी है।






























